वेब व मॉडल डिज़ाइन

वेब डिज़ाइन

हम आपके लिए रचते हैं! हमारे डिज़ाइनरों ने विशेष (निच) और व्यापक बाज़ार दोनों के लिए हर आकार व जटिलता वाली वेब-साइट तैयार की हैं । युरोपीय ब्रांडिंग के विषय में ज्ञान और विभिन्न उद्योग उर्ध्वाधरों (इंडस्ट्री वर्टीकल्ज़) पर किये गये काम का अनुभव एक दूसरे के पूरक हैं । हम आपके लिए क्या कर सकते हैं, इसके उदाहरण हैं:

  • स्थिर पृष्ठों वाली साधारण वेबसाइट या फिर इंटरैक्टिव स्वरूप वाले जटिल पोर्टल ।
  • सूक्ष्म एनीमेशन वाली श्रेष्ठ वेबसाइट या सक्रिय मीडिया-युक्त फ़्लैश साइट ।
  • पहले से मौजूद साइट का प्रारूप फिर से बनाना और पुनः-निर्माण करना ।
  • जूमला व अन्य विषय वस्तु प्रबंधन समाधान ।

सशक्त ऑनलाइन मौजूदगी आपके ब्रांड के विज्ञापन का एक कारगर उपाय है । जब आप अपने संभावित ग्राहकों को अपना कार्ड देते हैं तो आप चाहते हैं कि वे आपके विषय में जानकारी एक ऐसी वेबसाइट से प्राप्त करें जो आपकी कंपनी की छवि को ठीक से दर्शाती हो । तथापि आप ऐसा करने पर बहुत ज़्यादा धन खर्च नहीं करना चाहते । हमारे भारतीय वेब-डिज़ाइन दलों के पास एक असली युरोपीय छवि व अनुभूति युक्त साइट और पोर्टल बनाने के लिए ज़रूरी सभी कौशल हैं... और वह भी भारतीय मूल्य पर ।

द्विविम व त्रिविम मॉडलिंग

द्विविम व त्रिविम उत्पाद एनीमेशन की मदद से अपने व्यापार की पहुंच को बढ़ायें | इंटरैक्टिव मल्टीमीडिया उत्पाद प्रदर्शन आपके उत्पादों को बाहरी दुनिया के सामने प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन तरीका है । चाहे आपका उत्पाद गोचर हो या अगोचर, हमारे उत्पाद प्रदर्शन आपके द्वारा लक्षित समूह तक पहुँच हमारी रोचक कलात्मकता व प्रयोक्ता-अनुभव की मदद से उनकी कार्य-प्रक्रिया, लाभ व मुख्य विशिष्टतायें उन तक पहुंचायेंगे ।

हमारे उत्पादों में निम्नलिखित शामिल हैं:

  • बिक्री, संस्थापन या मरम्मत हेतु इंटरैक्टिव उत्पाद प्रदर्शन
  • इंटरैक्टिव उत्पाद सूचीपत्र और संस्थापन व मरम्मत हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम
  • द्विविम या त्रिविम एनीमेटड उत्पाद विक्रय प्रस्तुतियां और प्रशिक्षण कार्यक्रम

आपको अपने कौशल के नमूने भेजने में हमें खुशी होगी । अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारे निवेदन प्रपत्र का प्रयोग करें ।