समय व भौतिक परियोजनाएं

अपने विकास दल को पूर्ण करने के लिए अपने समर्पित ऑफ़शोर या अपने देश में किसी अन्य स्थान पर स्थित दल रखें, एक अतिरिक्त वितरण केंद्र बनायें, मोड्यूल की कोडिंग व परीक्षण को किसी अन्य से करवायें, विशेष (निच) तकनीकी कौशल-समूह में वृद्धि करें और महत्त्वपूर्ण लागत-सुलाभ का फ़ायदा उठायें ।

हमारे अनुपम आभासिक विकास केंद्र समाधान अपने कार्य-प्रवाह के सभी भाग विदेश से काम करवाने में आपकी मदद करेंगे । आपको संगठन की आधारिक संरचना, इमारत, भर्ती और मरम्मत के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है । हम आपकी गतिविधियों के लिए एक आभासिक दफ़्तर प्रदान करेंगे, उसकी देखभाल करेंगे और आपकी मुख्य क्षमताओं पर ध्यान केंद्रित करने में आपकी मदद करेंगे । स्पष्टतः यह सब करते समय आपके समय-क्षेत्र को ध्यान में रखा जाएगा |

हमारे आभासिक विकास केंद्र समाधान बहुत लचीले हैं । आप अपनी आवश्यकतानुसार अपने डेवल्परों के दल को बड़ा या घटा सकते हैं और आप अपनी इच्छानुसार अपने दल बना सकते हैं । कनिष्ठ, मध्य स्तर के व वरिष्ठ डेवल्परों एवं परियोजना प्रबंधकों को एक टीम में ले कर चलें । ज़रूरी कौशल-समूह चुनें । परियोजना का आकार व अवधि सुनिश्चित करें । अब यह आपकी मर्ज़ी है कि आप प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं या फिर सब हम पर छोड़ना पसंद करेंगे । विदेश में स्थित परियोजना प्रबंधकों के साथ काम करें या फिर युरोप में स्थित ग्लोबलाईज़ मी के कर्मचारियों को अपने दफ़्तर से एक परियोजना का प्रबंधन करने दें । अगर आप पहले हमारे साथ काम कर देखना चाहते हैं तो पहले एक छोटी परियोजना से शुरू करें । अगर आपको हमारा काम पसंद आता है तो बड़ी परियोजनाओं की ओर बढ़ें । हम एक पूर्व-निश्चित प्रति घंटे या मासिक दर पर स्वयं को आपकी ज़रूरतों के अनुसार ढाल लेंगे।

हमारे समाधानों की मदद से आप युरोपीय गुणवत्ता बनाये रखते हुए कम समय में अपना व्यापार फैला सकते हैं । हम जानते हैं कि स्पष्ट विचार-विनिमय आपके लिए कितना महत्त्वपूर्ण है, इसलिए आपका मूल संपर्क व्यक्ति हमेशा आपकी भाषा अच्छी तरह बोलता होगा - चाहे फिर वह आपके देश के ही किसी अन्य भाग में हो या दूर हो यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है ।