अनुवाद
मॉड्यूलर सेवा संकल्पना
हमारी विश्व अर्थव्यवस्था में यह ज़रूरी है कि आवश्यक विपणन, निर्देश व प्रचालन दस्तावेज़ एक से अधिक भाषा में हों । जो कंपनियां अपनी ग्राहक के साथ उसकी अपनी भाषा में बात-चीत करतीं हैं वे अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले कहीं अधिक सफल होतीं हैं । और कई परिस्थितियों में यह केवल प्रतिस्पर्धा तक ही सीमित नहीं है परंतु कानूनन भी कुछ दस्तावेज़ों, रिपोर्टों व नियमावलियों का कुछ भाषाओं में स्थानीयकरण अनिवार्य माना जाता है। ग्लोबलाईज़ मी व्यापारिक बाज़ार के लिए भाषा संबंधी समाधान प्रदान कर आपकी इस ज़रूरत को कुशलता से पूरा करता है । हमारी विशेषता यह है कि हम आपकी आवश्यकता एक पूर्वनिश्चित कीमत पर पूरी करते हैं।
हमारे अनुवाद, संपादन, कॉपीराइटिंग, इंजीनियरी और डी०टी०पी० दल की मदद से आप कई कार्यों के लिए अपने दस्तावेज़ दे सकते हैं और वह भी लगभग हर फ़ॉर्मैट में । हम एक पूरी तरह मॉड्यूलर सेवा प्रदान करते हैं इसलिए यह आप पर है कि आप आवश्यक सेवा, इच्छित गुणवत्ता स्तर और अंत में कीमत चुनें । हमारे द्वारा प्रदान किए जा रहे सेवा मॉड्यूलों में से कुछ निम्नलिखित हैं:
- अनुवाद
- अनुवाद + प्रूफ़शोधन
- केवल प्रूफ़शोधन
- एल०एस०ओ०
- फाइल रूपांतरण
- डी०टी०पी०
- केवल संपादन
- स्थानीयकरण (सांस्कृतिक) जांच
प्रक्रिया
सभी दस्तावेज़ का अनुवाद ऐसे अनुवादकों द्वारा किया जाता है लक्ष्य-भाषा जिनकी मातृ-भाषा है और फिर अगर आप यह मॉड्यूल चुनें तो अन्य अनुवादक उनके काम की वर्तनी, व्याकरण, विषय-वस्तु, शुद्धता और शैली की जाँच करते हैं । इस प्रक्रिया से अनुवाद की गुणवत्ता पर काफ़ी प्रभाव पड़ता है । अगर ऐसी गुणवत्ता की ज़रूरत हो जिससे दस्तावेज़ छपने के लिए तैयार अवस्था में प्राप्त हो तो आप हमारा एल०एस०ओ० (लैंग्वेज साइन-ऑफ़) मॉड्यूल खरीद कर यह सुनिश्चित कर सकते हैं के आपके द्वारा दिया गया दस्तावेज़ अपने छपने से पहले के फ़ॉर्मैट में एक अंतिम जाँच के लिए दिया जायेगा । मानव संसाधनों के अतिरिक्त, ग्लोबलाईज़ मी में हम कैट (कंप्यूटर की मदद से अनुवाद) सॉफ़्टवेयर का भी उपयोग करते हैं । आपके लिए हम जिस भी दस्तावेज़ का अनुवाद करते हैं वह हमारे डाटाबेस में रहता है जिसे हम बाद में किये जाने वाल हर काम के लिए प्रयोग में लाते हैं । इस प्रकार हम आपको लगातार उच्च गुणवत्ता, कम लीड टाइम और, कुछ परिस्थितियों में मूल्य में छूट प्रदान कर सकते हैं । आपके द्वारा गयी पारिभाषिक शब्दावली से संबंधित सभी प्रतिपुष्टियों को एक आंकड़ा-संचय में एकत्रित किया जाता है और वर्तमान और भविष्य में आपके द्वारा दिये गये काम को करने वाले सभी अनुवादक इसका उपयोग करते हैं ।
बड़ी परियोजनाओं के लिए हम स्पॉट-चेक भी करते हैं । इसका अर्थ है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि कहीं कोई समस्या तो नहीं है शुरू के 10% पाठ्य की तफ़सील से जाँच की जाती है और अगर कोई समस्या हो तो वह शुरूआती चरण में ही ठीक कर दी जाती है ।
चूंकि आप अपने मुख्य कौशल पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं इसलिए आप अपनी भाषा व संचार आवश्यकताओं का काम हमें सौंप सकते हैं । आपके पास जटिल प्रक्रियाओं व विस्तृत जानकारी के लिए समय नहीं है । इसलिये हम निरंतर शुद्धता, स्पष्टता व कुशलता तीनों पर बराबर ध्यान देने का प्रयास करते हैं । हम एक मानक प्रपत्र की मदद से पारिभाषिक शब्दावली संबंधी प्रश्न आपकी कंपनी में एक एक पूर्वनिर्धारित तकनीकी-संपर्क को भेजते हैं । इसके अतिरिक्त, इंटरनेट अनुवीक्षण-प्रक्रिया का एक उपयुक्त माध्यम है जिसकी मदद से आप किसी परियोजना की प्रगति को किसी भी समय जाँच सकते हैं । प्रक्रिया के अंत में आप या आपका कोई सहकर्मी आसानी से सभी अनुवादित दस्तावेज़ों को हमारे सर्वर से एक वेब-लिंक व पासवर्ड की मदद से प्राप्त कर सकता है । हो सकता है कि वर्ज़न प्रबंधन अब एक पुरानी बात बन जाए ।
अंतिम तिथियां
चूंकि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम अपने वादों पर खरे उतर सकें इसलिए हम कोई भी कार्य स्वतः ही स्वीकार नहीं करते । हम आपके साथ मिल कर एक अंतिम तिथि निर्धारित करते हैं । परंतु हम पर विश्वास कर सकते हैं कि हम इस तिथि पर काम पूरा कर आपको दे देंगे । हालांकि अनुवाद में हमेशा एक मानवीय पहलू होता है परंतु योजना संबंधी समस्याओं को सुलझाना हमारा काम है, आपका नहीं । आपकी ज़रूरतों के आधार पर हम कम से कम इतने लोगों को काम पर लगाते हैं जिससे हम काम को ठीक से पूरा कर सकें और वांछित नतीजे प्राप्त कर सकें । अगर आप काम के दौरान अपनी ज़रूरतें बदलें तो हम लचीलेपन से काम लेंगे । संभवतः हम कोई न कोई समाधान तो ढूंढ ही लेंगे ।
परियोजना दल
गुणवत्ता व कुशलता का उपयुक्त संगम प्राप्त करने के अपने लक्ष्य के अनुसार ग्लोबलाईज़ मी एक कार्य पर जितने हो सके उतने नियमित अनुवादक रखता है । इसका अर्थ है कि जो लोग आपकी कंपनी से परिचित हैं वे आपकी ज़रूरतों को अन्य किसी व्यक्ति के मुकाबले कहीं अधिक तेज़ी से पूरा कर सकते हैं । साथ ही, हम आपके लिए एक प्राथमिक व एक सहायक (पूर्तिकर) परियोजना प्रबंधक भी नियत करेंगे जिससे आप हमेशा ऐसे व्यक्तियों से बात करें जो आपके व्यापार से परिचित हैं ।
हमें आज़मा कर देखें । किसी छोटे कार्य के लिए दर का निवेदन करें और देखें कि क्या यह आपके लिए उपयुक्त है ।
