प्रक्रिया सामग्री का स्थानीयकरण
ग्लोबलाईज़ मी को कई प्रकार सॉफ़्टवेयर, भाषाओं व संस्कृतियों पर काम करने का अनुभव है और बहुभाषी सॉफ़्टवेयर स्थानीयकरण और अनुवाद परियोजनायें हमारी विशेषता हैं । यही कारण है कि बड़ी-बड़ी अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां अपनी विदेशी-भाषा परियोजनाओं के लिए हमारे पास आतीं हैं । उन्हें पता है कि पहला प्रभाव और लगातार गुणवत्ता सफलता के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है और वे अपने इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हम पर निर्भर करते हैं ।
हमारे दफ़्तर में काम करने वाले परियोजना/ लेखा प्रबंधकों और स्वतंत्र सॉफ़्टवेयर अनुवाद विशेषज्ञों के हमारे उत्तम संयोजन ने सैप को इस बात के लिए तैयार कर लिया है कि वह सॉफ़्टवेयर स्थानीयकरण के लिए हमें अपना अधिकारिक सैप साझेदार बनाये ।
हमारे द्वारा प्रदान की जा रही सॉफ़्टवेयर स्थानीयकरण सेवाओं में से कुछ हैं:
- आपके दफ़्तर में आ कर यूज़र इंटरफ़ेस का स्थानीयकरण - हम कई अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों को सॉफ़्टवेयर अनुवादक प्रदान करते हैं । हमारे पास ऐसे लोग हैं जो कई देशों में व कई भाषाओं में आपके दफ़्तर में आ कर आपका काम कर सकते हैं । सभी नियुक्तियों को ध्यान से योजनाबद्ध तरीके से सभी कानूनी पहलुओं, ख़ासकर सोशल सेक्योरिटी संबंधी मामलों, को ध्यान में रख कर किया जाता है ।
- आपके दफ़्तर से बाहर यूज़र इंटरफ़ेस का स्थानीयकरण - यह सेवा सभी भाषाओं में प्रदान की जा सकती है । हम स्वतंत्र विशेषज्ञों के कुशल व अनुभवी स्थानीय दलों के साथ काम करते हैं । इन दलों को इस तरह बनाया गया है कि हम आसानी से लचीलापन बनाये रखते हुए सभी अंतिम तिथियों व ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं । सतर्क गुणवत्ता प्रबंधन एक महत्त्वपूर्ण घटक है क्योंकि एक परियोजना के अंतर्गत विभिन्न भाषाओं में सॉफ़्टवेयर-स्थानीयकरण के कार्य को अक़्सर बाद के किसी चरण में प्रासंगिक सहायता जैसे दस्तावेज़ तैयार करने के काम लाया जाता है ।
- दफ़्तर में व बाहर यूज़र इंटरफ़ेस का परीक्षण - हमारे साथ काम करने वाले कई सर्वाधिक अनुभवी व्यक्तियों ने कई बड़ी (ई०आर०पी०) सॉफ़्टवेयर कंपनियों के लिए सॉफ़्टवेयर परीक्षण का काम किया है । अतः वे किसी परियोजना के लिये निर्धारित तरीकों व उपकरणों का उपयोग करने का महत्त्व जानते हैं । इसलिए पूरा काम पूर्णतयाः आपकी कंपनी की कार्य-प्रणाली के अनुसार होगा और सभी सुझावों को सही ढंग से रिकार्ड किया जाएगा और आपकी स्वीकृति मिलने पर उन पर अमल किया जाएगा ।
- आपके दफ़्तर के बाहर सहायता व दस्तावेज़ों का अनुवाद - आमतौर पर इसके अंतर्गत अधिकतर काम किया जाता है और जिसमें कड़ी अंतिम तिथियां एक प्रासंगिक घटक हैं । इसलिए हम ऐसे दलों के साथ काम करते हैं जिन्हें ज़रूरत पड़ने पर बढ़ाया जा सके, जिनमें वरिष्ठ अनुवादक कनिष्ठ सहयोगियों को काम सिखाते रहते हैं । भिन्न-भिन्न समय पर सुपुर्दगी व वर्धमान याद्द्च्छिक परीक्षण (स्पॉट चेक) प्रक्रियाओं कि मदद से हम आपकी परियोजना को उत्कृष्ट ढंग से पूरा करते हैं । आपको सुपुर्द की जाने वाली सभी फ़ाइलों का अनुवाद किया गया है, उनका प्रूफ़-शोधन अच्छी तरह से किया गया है, और अगर ज़रूरत हो तो डी०टी०पी० उपकरणों की मदद से उन्हें प्रकाशित किया गया है । आपको केवल एक सेवा स्तर चुनना है और बाकी सब हम पर छोड़ दें ।
ग्लोबलाईज़ मी के पास कई देशों में बेहतरीन दल तैयार हैं ।
कार्य प्रणालियां
इससे पहले कि कोई दल काम शुरू करे, इसके सदस्यों को परियोजना के परियोजना प्रबंधक द्वारा एक पुस्तिका दी जाती है जिसमें परियोजना संबंधी सभी विवरण होते हैं । सदस्यों से उम्मीद की जाती है कि वे स्वतंत्र रूप से काम करें परंतु साथ ही वे एक-दूसरे से सही तरीके से संपर्क में रहें । प्रश्न तुरंत पूछे जाएंगे और उनपर तुरंत काम किया जाएगा, समय-समय पर नियमित तौर पर पारिभाषिक शब्दावली व अनुवाद आंकड़ा-संचय आपस में अदल-बदल किये जायेंगे व उन्हें एकीकृत किया जाएगा एवं सुपुर्दगी भिन्न-भिन्न समय पर की जाएगी जिससे अधिकतम समस्याओं को शुरूआती दौर में ही सुलझा लिया जाए व शुरू से ही गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सके । हालांकि हम यह चाहते हैं कि हमारे ग्राहक हमारे प्रश्नों का उत्तर देने के लिए एक तकनीकी संपर्क-व्यक्ति नियुक्त करें परंतु हम अपने प्रश्नों को उन्हें भेजने से पहले उनकी जाँच करते हैं जिससे केवल उचित व सही प्रश्न ही संपर्क-व्यक्ति को भेजे जाएं व इस काम में उनका कम से कम समय लगे ।
नीचे दी गयी योजना अधिकतर सॉफ़्टवेयर अनुवाद परियोजनाओं की योजना का प्रारूप है:
यह काम दल के वरिष्ठ अनुवादकों व प्रूफ़-शोधकों द्वारा किया जाता है । अगर स्त्रोत-भाषा में लाइव सिस्टम उपलब्ध हो तो अनुवाद विशुद्धता जांचने के लिए इसका प्रयोग किया जाएगा | अनुवादित सॉफ़्टवेयर को एक अनुवाद स्मृति (ट्रांस्लेशन मेमॅरी) में जोड़ा जाएगा जिसे बाद के अनुवाद कार्यों में काम में लाया जाएगा । कुछ और करने से पहले सॉफ़्टवेयर पूरी तरह से उत्कृष्ट होना चाहिए । |
||
अगर कोई प्रश्न बचा हो तो इस चरण में उसका समाधान किया जाएगा । सुपुर्दगी के समय सॉफ़्टवेयर पूरा किया जाएगा और इसके आगे कार्य प्रणाली के अगले चरण में कोई भी प्रश्न नहीं ले जाया जाएगा । |
||
अगर पूर्वनिश्चित समयावधि में संभव हो तो पहले सॉफ़्टवेयर का परीक्षण किया जाएगा जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि लेबल अत्याधिक लंबे नहीं हैं, विवरण उस स्क्रीन से मेल खाते हैं जिस पर वे प्रकट होते हैं, इत्यादि । अनुवाद-स्मृति बनाने और सहायता व / या दस्तावेज़ फाइलों का अनुवाद करने से पहले सभी आवश्यक बदलावों को लागू किया जाएगा । |
||
यह कार्य में पूरा दल मिल-जुल कर करता है । अधिकतम अनुभव और उन क्षेत्रों में ज्ञान वाले अनुवादकों को विभिन्न विषय आबंटित किये जाएंगे । अगर चालू सॉफ़्टवेयर उपलब्ध हो तो अनुवादकों को इसका प्रयोग करने की अनुमति दी जाएगी या फिर बाकी सभी परिस्थितियों में अनुवादित स्ट्रिंग्स का निर्यात किया जाएगा । परियोजना के आकार व इसपर काम करने वाले व्यक्तियों की संख्या के हिसाब से प्रत्येक 24 या 48 घंटों में एक बार प्रश्न, स्मृतियां व सुझावों का आदान-प्रदान किया जाएगा । |
||
जैसे-जैसे काम आगे बढ़ता है वैसे-वैसे गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से गुणवत्ता याद्द्च्छिक परीक्षण (स्पॉट चेक( किये जाएंगे । |
||
जैसे-जैसे फ़ाइलों पर काम पूरा होगा, साथ-साथ उनका प्रूफ़-शोधन किया जाएगा जिससे बाकी की सभी त्रुटियों को दूर करने और विभिन्न फ़ाइलों में सर्वाधिक सामंजस्य सुनिश्चित किया जा सके । |
||
अगर ग्राहक चाहे तो उसे बिना फ़ॉर्मेट किए दस्तावेज़ दिए जाएंगे, यह इस अनुवाद प्रक्रिया का अंतिम चरण है । अगर डी०टी०पी० की ज़रूरत हो तो फ़ाइलों को डी०टी०पी० विभाग में भेजा जाएगा और इनकी एक प्रति ग्राहक को दी जाएगी । |
||
यह वह चरण है जब फ़ाइलों को ग्राहक द्वारा बताये गए फ़ॉर्मैट में परिवर्तित किया जाएगा और ले-आउट बेहतर बनाया जाएगा । |
ग्लोबलाईज़ मी कई सॉफ़्टवेयर कंपनियों के साथ अपनी उत्कृष्टता सिद्ध कर चुका है । अगर आप उन लोगों का नाम व पता प्राप्त करना चाहते हैं जिनके साथ हमने काम किया है, तो बेझिझक हमसे संपर्क करें ।
