विदेश में अपना व्यापार शुरू करना
विदेश में अपनी कंपनी स्थापित करने या संचालन भारत से करने का निर्णय लेने के कई कारण हो सकते हैं| चूंकि भारत में हमारा दफ़्तर है इसलिए हम इस देश में आपका व्यापार आभासिक से आगे बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं । इनमें से कुछ संभावनाएं निम्नलिखित हैं:
- आप एक उत्पादक हैं और आप अपने उत्पाद विशाल और तेज़ी से बड़ते भारतीय मध्यम-वर्ग को बेचना चाहते हैं । यह भी हो सकता है कि आप कुछ हद तक अपने व्यापार का प्रबंधन भारत में स्थित अपने दफ़्तर से करना चाहें |
- आप एक खुदरा व्यापारी हैं और भारत में विक्रेता खोजना चाहते हैं या फिर उपमहाद्वीप में अपना आपूर्ति संगठन स्थापित करना चाहते हैं ।
- आप कुछ समय से भारत में स्थित अपने सहयोगियों से व्यापारिक, वित्तीय, विकास या अनुसंधान कार्य करवा रहे हैं परंतु आप अब यह कार्य खुद करना व अपना ऑफ़शोर विभाग खोलना चाहते हैं ।
यह केवल कुछ संभावनायें हैं, परंतु यह उन आवश्यकताओं का एक अच्छा उदाहरण है जो ग्लोबलाईज़ मी द्वारा पूरी की जा सकती हैं । हम आपको केवल भारत में स्थित खुदरा व्यापार व उत्पादन सहयोगियों के संपर्क में ला सकते हैं । परंतु साथ ही हम आपको वह पूरा ज्ञान व सहायता भी प्रदान भारत में अपना दफ़्तर खोलने के लिए जिसकी ज़रूरत होगी । और एक बार फिर, हमारी सेवायें लघु व मध्यम आकार के उद्योगों की ज़रूरत के अनुसार तैयार की गयीं हैं । हम जानते हैं कि आप एक बहुराष्ट्रीय कंपनी नहीं हैं इसलिए आप लागत में पारदर्शिता और एकमात्र संपर्क स्थल चाहते हैं ।
ग्लोबलाईज़ मी अपने सामान की आपूर्ति या वितरण के लिए सही साझेदार खोजने में, भारत में कंपनी स्थापित करने संबंधी आपकी सभी कानूनी और वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने में आपकी मदद करेगा और लेखा-कंपनियों व भर्ती कंपनियों के साथ आपका संपर्क स्थापित करवायेगा । हम आपको आपकी पसंद के शहर में एक उचित दफ़्तर खोजने में भी आपकी सहायता करेंगे ।
यह सब काम हमने खुद किये हैं इसलिए हमें पता है कि हम क्या कह रहे हैं और हम जानते हैं कि लागत को कम कैसे रखा जा सकता है । इस विषय के सॅबलिंक्स में इसके बारे मे अधिक पढ़ें या निवेदन प्रपत्र भरें जिससे हम आपसे संपर्क कर सकें ।
