व्यापारिक प्रक्रिया को विदेश में स्थानांतरित करना (बी०पी०ओ०)

कंपनियां ऐसी विपणन सामग्री बनाने के लिए बहुत पैसा खर्च करतीं हैं जिससे वे लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकें और जो उनकी कंपनी का संदेश ठीक ढंग से लोगों तक पहुंचाये । या फिर डाटा एंट्री या डी०टी०पी० जैसे कठिन कार्यों पर भी बहुत खर्च किया जाता है । अगर आपको एक ऐसा समाधान प्रस्तुत किया जाए जिसकी मदद से आप अपना बजट घटा सकें और इसके बावजूद वांछित गुणवत्ता मानक बनाये रख सकें तो आप क्या कहेंगे?

हमारे विदेश में स्थित डिज़ाइन, डी०टी०पी० और टाइपसेटिंग के संससधन युरोपीय स्तर की सामग्री बहुत ही कम दाम पर बना सकते हैं। वे पूर्णतयाः आपके निर्देशों के अनुसार वेबसाइट, विवरणिका, प्रशिक्षण सामग्री, त्रिविम प्रस्तुतियां व वीडियो बनाने में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करतीं हैं ।

हमारे प्राशासनिक दल लेखा कंपनियों के लिए डाटा एंट्री का काम करने के लिए तैयार हैं । आपको केवल रसीदों व बिलों का डिब्बा देना है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपके लेखा-तंत्र या डाटाबेस में इनकी प्रविष्टि कर दी गई है । और यह केवल बी०पी०ओ० सेवा के तौर पर डाटा-एंट्री का उदाहरण-मात्र है ।

हमारी सभी सेवाएं विशेषज्ञों द्वारा दी जातीं हैं परंतु चूंकि वे सभी ग्लोबलाईज़ मी में एक साथ उपलब्ध हैं इसलिए उनकी सेवाएं आपको एक साथ पूर्ण समाधान के रूप में प्रदान की जा सकतीं हैं । उदाहरण के लिए, आप एक ऐसा दस्तावेज़ प्राप्त कर सकते हैं जिसे डिज़ाइन, डी०टी०पी०, अनुवाद, छपने और प्रकाशित होने के बाद भी जो बिल आएगा उसे देख कर आप हैरान रह जायेंगे ।

आप त्रिविम मॉडलिंग और फ़ाइल कनवर्ज़न जैसी तकनीकी दस्तावेज़ीकरण सेवाओं के लिए भी हमसे संपर्क कर सकते हैं । हम आपकी हर तरह से मदद कर सकते हैं फिर चाहे आप शुरू से मॉडल बनवाना चाहते हों, चित्रों को विभिन्न फ़ाइल फ़ॉर्मैट में परिवर्तित करवाना चाहते हों या फिर चित्र पर आधारित दस्तावेज़ों को डिजिटाइज़ड स्वरूप देना चाहते हों ।