स्थानीयकरण

हालांकि वैश्वीकरण एक संपूर्ण समाधान है जिसकी मदद से आपकी कंपनी अपने साझेदारों के संगठन-तंत्र, पूरे विश्व में अपनी भौतिक या वेब पर उपस्थिति, अपने विपणन साधनों व अपने दस्तावेज़ों का विकास कर विदेशी बाज़ारों में अपना व्यापार फैला सकते हैं, स्थानीयकरण का अर्थ है अनुवाद व स्थानीय बाज़ारों के अनुरूप बनाना - यह किसी भी वैश्वीकरण कंपनी द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं में से एक है ।

जब आप "संपूर्ण विश्व में अपना व्यापार फैलाने" का निश्चय करें तो आपके लिए अपने व्यापार का स्थानीयकरण करवाना अत्यंत महत्त्वपूर्ण है क्योंकि आप उन उत्पादों, ब्रांडों व कंपनियों से प्रतिस्पर्धा कर रहे होंगे जिनके बारे में आपके भावी ग्राहक पहले से जानते हैं । इसलिए आपके द्वारा चुने गये रंगों से ले कर, वे हास्य व पकड़शब्द (कैच-फ़्रेज़) जिनका प्रयोग करने का आप निर्णय लेंगे, आपके द्वारा प्रयोग में लायी जाने वाली विपणन संकल्पनायें और यहाँ तक कि अपने उत्पाद के नाम तक का स्थानीयकरण आपको अपने भावी ग्राहकों को नज़र में रख कर करना होगा ।

उदाहरण के लिये, हालांकि स्पेन, मैक्सिको व अर्जेन्टीना, तीनों देशों में "स्पेनिश" भाषा बोली जाती है परंतु इनकी सांस्कृतिक शैलियां, हास्य, कानून और सामाजिक रीति-रिवाज एक-दूसरे से बहुत अलग हैं । सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अपने ग्राहकों के "स्थानीय" कार्य-क्षेत्र में वहाँ के नियमों के हिसाब से काम करना होगा ।

उदाहरण के लिए, ग्लोबलाईज़ मी आई०टी०, चिकित्सा/ औषध शास्त्र और परामर्श उद्योग के लिए वेब पोर्टल, सॉफ़्टवेयर, अनुदेश पुस्तिकाओं और अन्य प्रकार के दस्तावेज़ों का स्थानीयकरण करने में आपकी मदद करता है । हमारे परियोजना-प्रबंधकों व अनुवादकों के व्यवसायिक दल अनुवाद-परियोजनायें व छोटे अत्यावश्यक अनुवाद कार्य, दोनों ही करते हैं । चूंकि हमारे अधिकतर अनुवादक स्वतंत्र रूप से काम करते हैं इसलिए हम बहुत लचीले हैं । इसलिए अगर आप चाहते हैं कि हम आपके लिए निम्नलिखित में से किसी की भी सुपुर्दगी योजना विकसित करें - एक पूरे सॉफ़्टवेयर रिलीज़ (डेवल्पर के लिए निर्देशों व यूज़र इंटरफ़ेस से लेकर ऑनलाइन सहायता व प्रशिक्षण कार्यक्रमों तक), औषध-विकास परियोजना या किसी बड़ी कंपनी की पुनर्रचना परियोजना - हम आपको इसके बारे में वह सारी जानकारी प्रदान कर सकते हैं जिसकी आपको आवश्यकता है । और अगर आपको अचानक व तुरंत मदद की ज़रूरत हो और काम उम्मीद से अधिक बड़ा हो, तो हम आपकी मदद के लिए तत्पर हैं ।

सभी स्थानीयकरण परियोजनायें परियोजना समन्वयकों को दीं जाएंगी जो यह सुनिश्चित करेंगे कि काम आवश्यक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है और जो विशेष इच्छाओं व अनुरोधों के बारे में जान कर उन्हें पूरा करने के लिए आपकी कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क बनाये रखेगा । कोई भी स्थानीयकरण कार्य आम नहीं होता और यही कारण है कि हमारी दर हमेशा उस जानकारी के आधार पर होती है जो आप परियोजना के शुरूआती चरण में देते हैं । यह जानने के लिए कि ग्लोबलाईज़ मी आपके लिए एक विश्वसनीय भाषा-सेवा साझेदार कैसे हो सकता है, कृपया हमसे संपर्क करें ।