कानूनी सलाह व लेखाकरण

कर व लेखाकरण के क्षेत्र में अनुपालन बहुत महत्त्वपूर्ण है फिर चाहे आप भारत में कंपनी स्थापित करना चाहते हों या केवल वितरकों या विक्रेताओं के संगठन-तंत्र के संपर्क में आना चाहते हों । भारतीय कानूनी तंत्र अधिकतर युरोपीय तंत्रों से बहुत भिन्न है क्योंकि इसमें ऐसे कई क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया गया है जिनके बारे में हो सकता है कि युरोपीय लघु व मध्यम उद्योग न सोचें ।

अतः ग्लोबलाईज़ मी शुरू से ही उन वित्तीय विशेषज्ञों से आपका संपर्क स्थापित करवाता है जिन्हें भारतीय कानून व भारतीय लेखाकरण प्रथाओं के बारे में पूरी जानकारी है । चूंकि आप एक लघु व मध्यम उद्योग हैं इसलिए हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपको वित्तीय सेवा प्रदान करने वाले भी लघु व मध्यम उद्योग ही हों जो उचित लागत पर पूरी जानकारी प्रदान करें । इस तरह हम यह सुनिश्चित करने में आपकी मदद करेंगे कि आप अपनी निवेश निधि अपने असली व्यापार पर खर्च करें न कि अतिरिक्त आवश्यकताओं पर ।

अगर आप हमारा भारत में निगम बनाने संबंधी पूर्ण प्रस्ताव में रुचि रखते हैं, तो कृपया हमारे अनुरोध प्रपत्र की मदद से अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने के लिए अनुरोध करें ।