
आज की लगातार बदलती दुनिया में लघु व मध्यम उद्योग (एस एम ई) ऐसे मौके और समाधान खोज रहे हैं जो उन्हें पारंपरिक सीमाओं के पार ले जाते हैं । ग्लोबलाईज़ मी लघु व मध्यम उद्योगों को वैश्वीकरण का लाभ उठाने, व्यापारिक प्रक्रियाओं को अन्य देशों में शुरू करने और नये बाज़ारों में सहयोगी ढूंढ़ने में मदद करता है । उदाहरण के लिए, चाहे आप नये स्त्रोत खोजते सॉफ़्ट्वेयर डेवल्पर हों, कीमत कम करने की कोशिश करते प्रकाशक या फिर उत्पादक जो खुदरा व्यापार के लिए सहयोगी खोज रहा है, जिन लोगों से आप बात करना चाहते हैं हम उन्हें जानते हैं । अगर आप चाहें तो हम आपकी अपनी भाषा में बात करवा सकते हैं।