वैश्वीकरण

अपनी व्यापारिक प्रक्रियाओं को दूसरे देशों से चलाने के तरीके खोजने वाली कंपनियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है । इसके पीछे मूल कारण हैं: पैसे बचाना या ऐसे संसाधन ढूंढना जो उनके अपने बाज़ार में उपलब्ध नहीं हैं । अधिकतर बड़ी कंपनियों ने पहले ही भारत, चीन या अन्य देशों में अपनी शाखायें खोल लीं हैं परंतु कई लघु व मध्यम औद्योगिक इकाईयों ने अब तक यह कदम नहीं उठाया है । छोटी व मध्यम आकार की कंपनियों के यूरोप से बाहर न आने के पीछे मुख्य कारण है: विश्वास या फिर यों कहें कि इसका अभाव ।

ग्लोबलाईज़ मी के दफ़्तर नीदरलैंड व भारत दोनों जगहों पर हैं । जब हमने भारत में अपना काम शुरू किया तो हमें एक अनजान वातावरण में कंपनी चलाने के फ़ायदों व नुक्सानों के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला । इस सबके बाद हम इस नतीजे पर पहुँचे कि युरोप में मौजूद लघु व मध्यम आकार की कंपनियों को भी भारत जैसे देश में मौजूद मौकों का लाभ उठाने का अवसर मिलना चाहिए परंतु साथ ही ऐसे तरीकों का होना भी ज़रूरी है जिनसे अपने उपक्रम किसी अन्य देश में शुरू करने की न्यूनतम सीमा को कम किया जा सके।

अधिकतर लघु व मध्यम दर्जे के उद्योग चलाने वाले उद्यमी अक़्सर इस बात पर विचार करते हैं कि विदेश में एक शाखा खोलने में कितना खर्च आयेगा, उनके काम को चलाने की योग्यता किसमें है और लालफ़ीताशाही कितनी जटिल होगी । इन चिंताओं के कारण अक़्सर वे इस नतीजे पर पहुंचते हैं कि वैश्वीकरण का फ़ायदा न उठा कर पुरानी प्रक्रिया के अनुसार चलना ही बेहतर है । तथापि ग्लोबलाईज़ मी को इन्हीं प्रश्नों के उत्तर देने पड़ते हैं । हम आपकी कंपनी की शाखा "आभासिक" तौर पर विदेश से चलाने में मदद करेंगे | आखिरकार अगर हम देश के अन्य भाग या विदेश में आपको ऐसे संसाधन प्रदान करें जो आपके कार्यबल का एक आभासी विस्तार हो तो आपको अपनी कंपनी के संचालन को असल में दुनिया के अन्य देशों में ले जाने की ज़रूरत नहीं है ।

साथ ही, नीदरलैंड व भारत में मौजूद हमारे बेहतरीन दल प्रक्रिया सामग्री (सॉफ़्टवेयर), नियमावली, अनुबंध, विपणन संपार्श्विक (मार्कीटिंग कोलैटरल) और ज़रूरत पड़ने पर ई-मेल तक के अनुवाद प्रदान कर सांस्कृतिक व भाषा संबंधी सीमाओं को पार करने में आपकी मदद करेंगे ।

संभावनाओं की कोई कमी नहीं है परंतु ग्लोबलाईज़ मी मुख्यतः निम्नलिखित क्षेत्रों पर ध्यान देती है क्योंकि हमें विश्वास है कि हम आपकी आवश्यकता के अनुरूप आपकी मदद कर सकते हैं:

  • प्रक्रिया-सामग्री व वेब-सेवा विकास प्रक्रियाओं को विदेश या आपके देश के किसी अन्य भाग में स्थानांतरित करना
  • स्थानीय या दूर से परियोजना प्रबंधन
  • डी०टी०पी० व डिज़ाइन को विदेश में स्थानांतरित करना
  • बी.पी.ओ. (डाटा एंट्री, लेखाकरण इत्यादि)
  • उत्पादकों व खुदरा व्यापारियों को एक-दूसरे के संपर्क में लाना
  • अनुवाद व स्थानीयकरण

अधिक जानकारी के लिए आप इस पृष्ठ पर दिये गये लिंक पर क्लिक कर सकते हैं परंतु अगर आप चाहें तो हमारे अनुरोध पृष्ठ पर जा कर ग्लोबलाईज़ मी के प्रतिनिधि को फ़ोन करने या फिर मिलने का भी अनुरोध कर सकते हैं ।