पूर्वनिश्चित मूल्य वाली परियोजनायें
अगर कोई ऐसी विशेष, ठीक से परिभाषित की गयी परियोजना है जिसमें आपको हमारी मदद की ज़रूरत हो तो आप एक निश्चित-कीमत के आधार पर काम करने का निर्णय ले सकते हैं। आमतौर पर वेबसाइटों, डिज़ाइन समाधानों व छोटे सॉफ़्टवेयर कार्यों के लिये इस संकल्पना का प्रयोग किया जाता है ।
सही विवरण निश्चित करने में थोड़ा अधिक समय लगेगा परंतु आपको पहले पता होगा कि किसी काम की क्या लागत आयेगी और इस कीमत में निर्माण और, अगर ज़रूरत हो तो, वेब-साइट, अनुप्रयोग (एप्लीकेशन) या उत्पाद का परीक्षण शामिल है । यहाँ भी युरोपीय सेवा-प्रदाताओं की तुलना में आप 50% बचत कर सकते हैं ।
आप निम्नलिखित कुछ कार्य पूर्वनिश्चित स्थिर कीमत पर करने पर विचार कर सकते हैं:
मल्टीमीडिया: ऑडिओ व वीडिओ सहित कंपनी की विपणन संबंधी प्रस्तुतियां, इंटरैक्टिव उत्पाद सूचीपत्र के लिए ई-पुस्तकें, साइट ओपनर व ब्रांड पोज़िशनिंग के लिए परिचय ऐनीमेशन, डिजिटल बिज़नस कार्ड, व्यापार परिदर्श्नियों के लिए एल० सी० डी० प्रस्तुतियां, जानकारी प्रदर्शित करने के लिए टॅच स्क्रीन बूथ, प्रयोक्ता अंतःक्रिया (इंटरैक्शन) व सक्रिय अनुप्रयोग
वेब डिज़ाइन: पूर्णतयाः विकसित सक्रिय फ़्लैश वेबसाइट, सर्च इंजिन ऑप्टीमेशन, ऑनलाइन ब्रांडिंग
उत्पाद प्रस्तुतियां व सी०बी०टी०: बिक्री के लिए इंटरैक्टिव उत्पाद प्रदर्शन, संस्थापन या सेवा, संस्थापन या सेवा हेतु इंटरैक्टिव उत्पाद सूचीपत्र और प्रशिक्षण कार्यक्रम, द्विविम या त्रिविम एनीमेटड उत्पाद विक्रय प्रस्तुतियां और प्रशिक्षण कार्यक्रम, कंपनी के प्रशिक्षण और शिक्षा किट, मशीन के प्रयोग संबंधी नियम जिनका पालन करना आवश्यक है और बेहतरीन आचरण
सॉफ़्टवेयर यूज़र इंटरफ़ेस: सॉफ़्टवेयर प्रोडक्ट यूज़र इंटरफ़ेस, रंग विषय, नैविगेशन स्टाइल और आईकन डिज़ाइन
लोगो/ पहचान: ब्रांड आइडिएशन, ब्रांड कोलैटरल डिज़ाइन (स्टेशनरी, ब्रोशर, इत्यादि), ब्रांड के उपयोग संबंधी स्टाइल गाइड
बेहतरीन नतीजे तब मिलते हैं जब एक ही सेवा-प्रदाता आपको वेब, मल्टीमीडिया और डिजिटल ब्रैंडिंग उपकरण प्रदान करता है । आखिरकार, ब्रांड निर्माण का संबंध एक विशेष समूह, संदेश व संचार रणनीति पर ध्यान केंद्रित करने से है । ग्लोबलाईज़ मी आपको सभी मीडिया में बढ़िया विषय-वस्तु व डिज़ाइन का सही संगम प्रदान करता है जिससे आपको एक एकीकृत संचार नीति बनाने में मदद मिलती है ।
