डी०टी०पी० व फ़ाइल कन्वर्ज़न
डी०टी०पी० के लिए कौशल व उपकरणों की ज़रूरत होती है । परंतु डी०टी०पी० का अर्थ डिज़ाइन नहीं है और इसलिए हमारा मानना है कि हमारे ग्राहकों को इस प्रकार की सेवा के लिए अत्याधिक पैसा खर्च नहीं करना चाहिए । हमारा डी०टी०पी० दल एक कुशल कर्मचारियों का दल है जो लगभग हर प्रकार की फ़ाइल और/ या ले-आउट पर काम कर सकते हैं । हम जो सेवायें प्रदान करते हैं उनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:
- ले-आउट व टाइपसेटिंग: हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपके निर्देशों का ठीक से पालन हो फिर चाहे शुरू में दिया गया दस्तावेज़ कागज़ पर छपा हुआ ही क्यों न हो, किसी फ़ाइल का "सीधा" अनुवाद जिसे मौलिक दस्तावेज़ जैसा बनाना हो या फिर एक मसौदा जिसे कंपनी के निश्चित मानकों के अनुरूप बनाना हो या फिर छपाई के लिए तैयार करना हो ।
- ग्राफ़िक्स का स्थानीयकरण: अगर आपको अनुवाद किये गये दस्तावेज़ों या किसी अन्य कार्य हेतु ऐसे चित्रों की आवश्यकता है जिनमें पाठ्य-वस्तु वाले चित्रों का स्थानीयकरण किया गया हो तो हम आपके लिए फिर ग्राफ़िक्स तैयार कर उनमें अनुवाद मूल-पाठ डाल देंगे ।
- फ़ाइल रूपांतरण: क्या आप विषय वस्तु को अभिव्यक्तिपरक एक्स एम एल/ एस जी एम एल में रूपांतरित करवाना चाहते हैं या फिर फ़्रेममेकर, इनडिज़ाइन या किसी और फ़ॉर्मैट की फ़ाइल को को ऐसी फ़ाइल में परिवर्तित करना चाहते हैं जिस पर कैट (कंप्यूटर की मदद से अनुवाद) उपकरणों से काम किया जा सके और फिर उसे वापस मूल स्वरूप में लाना चाहते हैं? हम इस प्रक्रिया को शुरू से अंत तक पूरा करेंगे और अगर आवश्यकता हुई तो अनुवाद भी करेंगे ।
हमारी अत्याधिक प्रतिस्पर्धी दरों के बारे में जानने के लिए कृपया हमारे अनुरोध प्रपत्र का प्रयोग करें!
