var gaJsHost = (("https:" == document.location.protocol) ? "https://ssl." : "http://www."); document.write(unescape("%3Cscript src='" + gaJsHost + "google-analytics.com/ga.js' type='text/javascript'%3E%3C/script%3E"));

डाटा एंट्री

विदेश से करवाये जाने वाले कार्यों में शायद डाटा एंट्री सबसे पुराना कार्य है । हालांकि जो काम विदेश से करवाये जाते हैं उनकी प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक जटिल हो गयी है और आजकल लगभग हर काम विदेश से करवाया जा सकता है, तथापि युरोपीय बाज़ार की डाटा एंट्री में सदा से रुचि रही है । समय के साथ-साथ व्यापार में विशेषज्ञता का महत्त्व पहले से बढ़ चुका है और गुणवत्ता के नियम पहले से अधिक कड़े हो चुके हैं परंतु अब भी डाटा एंट्री का काम कम कीमत पर विदेश से करवाया जा सकता है । लागत घटाने में हम आपकी कंपनी की कैसे मदद कर सकते हैं इसके कुछ उदाहरण नीचे दिये जा रहे हैं:

  • रिकार्ड की गयी रिपोर्टों का प्रतिलेख बनाना
  • कंप्यूटरीकृत दस्तावेज़ों से आंकड़े प्राप्त करना
  • स्कैन किये गये/ कागज़ी दस्तावेज़ों का ऐसे अंकीय (डिजिटल) फ़ॉर्मैट में रूपांतरण जिसका संपादन किया जा सके
  • लेखाकरण तंत्रों में डाटा एंट्री
  • इंटरनेट पर अनुसंधान
  • आंकड़ा संचय प्रविष्टि

अगर आप हमारे निवेदन प्रपत्र में अपनी आवश्यकताओं के विषय में विस्तार से बतायें तो हम उनके बारे में चर्चा करने के लिए आपसे संपर्क करेंगे ।